Read These Topics

आंखों में होने वाली बीमारियों के बारे में जाने और इसके साथ साथ इसका इलाज भी जाने



आप हमारे दो अनमोल हीरे हैं आँख तो, हम स्वस्थ 

सबसे पहले अगर आंखों में कुछ भी समस्या हो - यदि आप लाल आँख वाले किसी व्यक्ति के करीब हैं, तो अपनी खुद की आँखों को तब तक न छुएं जब तक आप पहले अपने हाथ धो नहीं लेते। आप अपनी आँखों को रगड़ने से बच कर, दिन भर में बार-बार अपने हाथों को धो कर (विशेषकर कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से पहले) और तौलिये और बेड लिनेन को बार-बार साफ़ करके और वर्कटॉप और अन्य सामान्य क्षेत्रों पर उत्पादों को एंटी-बैक्टीरियल सफाई उत्पादों का उपयोग करके आँख के आम बैक्टीरियल या वायरल संक्रमणों के होने की संभावना को कम कर सकते हैं।

आज हम जानेंगे आंखों में होने वाले समस्या, बीमारी और इसके इलाज 




एलर्जी : आंखों में एलर्जी होना सामान्य बात है जिसका आंखों की गुलाबी रंगत से पता लगाया जा सकता है। एलर्जी किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे धूल-मिट्टी और धूप से भी।


आइराइटिस : कई बार आंखों में कचरा गिरने या हल्की चोट लगने से आंख की पुतली और पर्दे पर सूजन व जलन होने लगती है जिस वजह से आंख का रंग बदलकर बैंगनी हो जाता है। इस समस्या को आइराइटिस कहते हैं।


ड्राई आई सिंड्रोम : इस बीमारी में आंख से आने वाला पानी कॉर्निया की स्थिति बताता है। साथ ही आंख पर कोई चोट या खरोंच की वजह से भी पानी आने की समस्या होने लगती है। 



ब्लिफरिट्स : आंखों की पलकों के किनारे इंफेक्शन होनेे पर जब सूखापन, खिंचाव, सूजन और आंखों को खोलने व बंद करते समय दर्द महसूस हो तो इस समस्या को ब्लिफरिट्स कहते हैं। 


गुहैरी: कई बार आंख के अंदरूनी या बाहरी भाग में इंफेक्शन होने के कारण दर्दभरी फुंसी हो जाती है। इसे गुहैरी कहते हैं। ऐसे में आंख बंद करने में परेशानी महसूस होती है।


मोतियाबिंद : आंख की पुतली के आसपास अगर सफेद घेरा या चमक दिखाई देने लगे तो यह मोतियाबिंद जैसे रोग का इशारा हो सकता है। इस अवस्था में व्यक्ति को दिखने में धुंधलापन, हल्का दर्द व सूजन महसूस होने लगती है। और काला मोतिया लंबे समय से दर्द महसूस होने और लालिमा दिखने से आंख में काले मोतिया की समस्या की आशंका हो सकती है।

यदि आंखों की रंगत में फीकापन, सफेद धब्बे बनना, खून की नसें फूलने, खून के थक्के बनने और झिल्ली का पतला होना जैसे लक्षण दिखाई या महसूस होने लगे तो एनीमिया, किडनी रोग, डायबिटीज और बीपी जैसी समस्याओं के होने की आशंका हो सकती है

हम यहां पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं इस वीडियो में आंखों के बारे में होने वाली बीमारियों के बारे में और इसके इलाज बताए गए हैं जिसे आप देखकर सही ढंग से कर सकते हैं और आप अपनी आंखों को सही एवं स्वस्थ रख सकते हैं 


           ज्यादा जानकारी के लिए हमें फॉलो करें / Follow us for more information

                                                      Website :  www.healthyoga.in 

                                      Facebook : Prekshadhyan Kendra By Parasmal Dugad

                                               Youtube - Advance Yoga By Parasmal Dugad 

                                                             Instagram - Paras Dugad

                                                             Twitter - Parasmal Dugad

                                                             Whatsapp - +919930370689

Comments

Popular Posts