Read These Topics

पेट साफ तो सौ रोग माफ़ | पेट साफ करने के घरेलू उपाय


अगर आप पेट साफ ना होने की वजह से परेशान हैं तो आइए जानते हैं इसके उपाय योग के द्वारा 

अगर आप भी पेट ना साफ होने की वजह से परेशान हैं, पेट साफ ना होने की वजह से कई परेशानियां होती हैं आइए जानते हैं सबसे पहले पेट ना साफ होने के कारण आमतौर पर जब पेट साफ नहीं होता है, तभी किसी व्यक्ति को इस बात का अहसास होता है कि उसे कब्ज की समस्या हो रही है। जबकि ऐसा नहीं है कि कब्ज का एक मात्र लक्षण मल का सही प्रकार से निष्कासन ना होना ही है। इसके अतिरिक्त सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी कब्ज होने का इशारा करती हैं 

आइए जानते हैं कुछ प्रमुख कारण जिससे पेट साफ नहीं होता है

  • अल्पभोजन ग्रहण करना।
  • शरीर में पानी का कम होना
  • कम चलना या काम करना 
  • किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना
  • आलस्य करना
  • शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।
  • कुछ खास दवाओं का सेवन करना
  • थायरॉयड हार्मोन का कम बनना
  • कैल्सियम और पोटैशियम की कम मात्रा
  • मधुमेह के रोगियों में पाचन संबंधी समस्या
  • चाय
  • कॉफी बहुत ज्यादा पीना। 
  • धूम्रपान करना व शराब पीना।
  • गरिष्ठ पदार्थों का अर्थात् देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना।
  • दु:ख, चिन्ता
  • सही समय पर भोजन न करना।
  • बदहजमी और मंदाग्नि (पाचक अग्नि का धीमा पड़ना)
  • भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।

आइए जानते हैं कब्ज के लक्षण

1. मल का काफी कम होना- कब्ज का प्रमुख लक्षण मल का काफी कम होना है।इस स्थिति में व्यक्ति को 1 हफ्तों में 3 बार ही मल त्याग होता है और बाकी बार उसे बिना मल के लिए बाथरूम से लौटना पड़ता है।

2. मल त्याग करने के लिए दबाव लगना- जब किसी व्यक्ति को मल त्याग करने समय दबाव लगाना पड़े, तो उसे इसकी सूचना अपने डॉक्टर को देनी चाहिए। यह समस्या कब्ज का संकेत हो सकती है, जिसके लिए पूर्ण इलाज की जरूरत पड़ती है।

3. मलाशय में रूकावट महसूस होना- अक्सर, कुछ लोगों को मलाशय में रूकावय महसूस होती है। ऐसे लोगों को इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कब्ज का लक्षण हो सकता है।

4. मलाशय का पूरी तरह से खाली न होना- यदि किसी शख्स को मल त्याग करने के बाद भी ऐसा महसूस हो कि उसका मलाशय पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से मिलकर इस पर बात करनी चाहिए। चूंकि, यह कब्ज का संकेत हो सकता है, इसलिए इसमें इलाज कराने की जरूरत पड़ती है।

  • पॉटी करते वक्त स्टूल (मल) का आकार असामान्य रूप से छोटा या बड़ा रहता है।
  • व्यक्ति के चेहरे पर अक्सर मुहांसे (Pimples) की समस्या होती है।
  • व्यक्ति मानसिक रूप से अवसाद में रहता है।
  • सांस की बदबू या माउथ स्मेल की समस्या होती है।
  • पेट में एसिड बनने की दिक्कत होती है। लगातार जलन होना या गैस रहना।
  • मुंह में छाले होने की समस्या
  • सिर में भारीपन और दर्द रहना, ऐसा गैस सही से पास ना होने कारण होता है।
  • भूख कम लगना या बिल्कुल ना लगने की समस्या

हम यहां पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं इस वीडियो में पेट साफ़ क्यों नहीं होता और पेट में होने वाली बीमारियों के बारे में और इसके इलाज बताए गए हैं जिसे आप देखकर सही ढंग से कर सकते हैं और आप अपने पेट को सही एवं स्वस्थ रख सकते हैं 

पेट साफ के लिए योग -  बिना दवा के पेट साफ़ करने की सरल एक्सरसाइज | Clean Stomach Immediately | Constipation



पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय

                   ज्यादा जानकारी के लिए हमें फॉलो करें / Follow us for more information

                                                      Website :  www.healthyoga.in 

                                      Facebook : Prekshadhyan Kendra By Parasmal Dugad

                                               Youtube - Advance Yoga By Parasmal Dugad 

                                                             Instagram - Paras Dugad

                                                             Twitter - Parasmal Dugad

                                                             Whatsapp - +919930370689


                      Comments

                      Popular Posts