Read These Topics


प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र के परिचय की एक झलक
अशोक नगर कांदिवली (पूर्व) मुंबई-400101

संचालक एवं निर्देशक  (वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक) : पारसमल डी. दुगड (जैन)


सह संचालिका (प्रेक्षा प्रशिक्षिका) : विमला देवी पी. दुगड (जैन)
  •         1) यह केंद्र पूर्णतः निशुल्क चलता है और 365 दिन चलता है।
  •         2) इस केंद्र के तत्वावधान में और पारसमल दुगड के मार्गदर्शन में 40 शिविरों 300 स्वास्थ्य संबंधी कार्यशालाओं का सफलतम आयोजन हो चुका है।
  •         3) केंद्र शिविरों व कार्यशालाओं के माध्यम से 70,000 सत्तर हजार भाई-बहिनों को प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान व अहिंसात्मक चिकित्सा तथा जीवन जीने की कला का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
  •         4) 20 अक्टूबर 1997 से प्रारंभ हुआ, तब से लेकर आज दिन तक बिना किसी अवकाश के स्वयं का अपना स्थान न होते हुए, सर्दी, गर्मी व बारिश में नियमित 365 दिन चलाया जाता है। आश्चर्य की बात है मुंबई की धडकन कहलाने वाली ट्रेनें कभी-कभी अत्यधिक बारिश के कारण बंद हो जाती हैं लेकिन यह केंद्र कभी बंद नहीं रहता।
  •         5) समय-समय पर आम जनता के लिए निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्पों का आयोजन
  •         6) राष्ट्रीय एकात्मकता का अनूठा दृश्य इस केंद्र में देखने को मिलता है, क्योंकि इस केंद्र में सभी वर्ग व सम्प्रदाय के लोग बडे उत्साह व उमंग के साथ भाग लेते हैं।
  •         7) इस केंद्र में भाग लेकर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक तनावों से मुक्त होकर सुखी व शांतिमय जीवन जीने वालों की लम्बी सूची है।
  •         8) 2005 में मुंबई में जो बाढ आयी थी, उसमें बाढ ग्रस्त लोगों को इस केंद्र के द्वारा मुफ्त कपडों का वितरण किया गया।
  •         9) समय-समय पर इस केंद्र के द्वारा अनाथ आश्रम, वृध्द आश्रम, अपंग आश्रम, आदिवासी मंडल में प्रेक्षा ध्यान, आसन, प्राणायाम, स्वस्थ कैसे रहें, बिना दवाओं के इसका सुन्दर व व्यवस्थित प्रशिक्षण पारसमल दुगड एवं विमला दुगड द्वारा दिया जाता है। इसके साथ-साथ वहां पर जरुरतमंद आवश्यक जीवन उपोयगी वस्तुओं का वितरण भी किया जाता है।
  •         10) केंद्र द्वारा दो पुस्तकों का प्रकाशन पारसमल दुगड के लेखकत्व व संकलनत्व में हो चुका है 1) हमारा स्वास्थ्य धन 2) योग मुद्रा, मुद्रा विज्ञान। इसके अलावा एक और पुस्तक ''मुद्रा विज्ञान एवं रंग चिकित्सा'' हिंदी, मराठी और गुजराती तीनो भाषा में प्रकाशित हो चुकी है।
  •         11) स्वास्थ्य के प्रति जिन जागरूक व्यक्तियों-संस्थाओं ने इस दिशा में चिंता अनुभव की है और स्वास्थ्य को सम्पूर्ण संदर्भों में समझाने की कोशिश की है, उनमें एक महत्वपूर्ण नाम पारसमल दुगड का है। जो पिछले 16 वर्षों को निःस्वार्थ भाव से प्रेक्षा ध्यान, अहिंसक-चिकित्सा के प्रयोग एवं प्रचार में लगे हैं। यह पारसमल दुगड की संकल्प शक्ति एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठा का ही परिणाम है कि हजारों-हजारों लोग इससे लाभान्वित हुए हैं।
  •         12) नि:शुल्क तौर पर चलने वाले इस केंद्र ने लोगों के अनेक असाध्य रोगों का निवारण किया है। प्रसन्नता की बात तो यह है कि पारसमल दुगड अपने व्यवसाय से भी अधिक महत्व इस सेवा कार्य को दे रहे हैं।
  •         13) शुल्क से स्वार्थ से सकोई करे वहां पर अपना स्वार्थ होता है, लेकिन पारसमल दुगड सेवा-भावना से अभिप्रेरित होकर वर्षों से निःस्वार्थ भावना से केवल समाज से के लिए यह उपक्रम निर्बाध गति से चला रहे हैं।
  •         14 ) यथा नाम तथा गुण की उक्ति को सार्थक करने वाले पारसमल दुगड अपने विषय में सिध्द हस्त हैं, दक्ष हैं। इनकी सेवा स्तुत्य है अनेकान्त के आधार पर इस केंद्र का बडी कुशलता से संचालन कर रहे हैं। अपने पुरे परिवार व टीम के साथ पारमल दुगड और उनके सहयोगी एक ऐसे पवित्र कार्य में संलग्न है, जिसे एक सत सेवा का कार्य कह सकते हैं।
  •         व्यक्तित्व का आईना दर्पण होता है, सच्ची श्रध्दा का विचार दर्शन होता विनम्रता से जीवन की ऊंचाई बढती है, बंधुओं, विकास का आधार समर्पण होता है।
  •     
     
              धुन के पक्के कर्मठ मानव, जिस पथ पर बढ जाते है।

                एक बार तो रो को भी, स्वर्ग बना दिखलाते हैं।



प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र

अशोक नगर कांदिवली (पूर्व) मुंबई-400101

मुख्य प्रशिक्षक संचालक एवं निर्देशक : पारसमल डी. दुगड (जैन) (वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक)

मुख्य प्रशिक्षिका एवं सह संचालिका : विमला देवी पी. दुगड (जैन) (प्रेक्षा प्रशिक्षिका)

       एक घंटे से लेकर 3 घंटे तक की 300 कार्यशालाओं का आयोजन प्रेक्षाध्यान योग साधना के तत्वावधान में शिविरों के अलावा भी मुंबई तथा मुंबई के बाहर भारत में कई स्थानों पर 300 से अधिक प्रेक्षाध्यान की कार्यशालाओं का वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड के निर्देशन में सफलतम आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशालाओं के आयोजन स्थलों की सूची 1997 से लेकर 2013 तक का जिसमें धार्मिक स्थान, स्कुलों, कॉलेज और ब्लाइन्ड होम आदि संस्थाओं का संक्षिप्त उल्लेख :
      अमृत निकेतन (मालाड), सर्वोदय शिशु निकेतन विद्यालय लावा सरदारगढ, ओसवाल समाज महिला मंडल (दादर), आराधना हॉल (कांदिवली), तेरापंथ भवन बोरज (राजसमंद), प्राध्यापकों की वाक्पीठ संगोष्ठी (लावा सरदारगढ), तेरापंथ भवन केलवा, जय भगवान एक्युप्रेशर केंद्र (कांदिवली), स्वामी विवेकानंद इन्टरनेशलन हाईस्कुल (कांदिवली), रॉयल कॉलेज (मीरा रोड), श्रीमती टी. एस. जुनियर कॉलेज मालाड, तेरापंथ सभा-भवन घाटकोपर, भारत विकास परिषद (गोरेगांव), आचार्य श्री हेमचंद्र शुरीश्वरजी के सानिध्य में, श्रीमती टी. एस. बाफना कनिष्ठ महाविद्यालय (मालाड), श्रीमती बदामाबाई जीतमलजी डांगी उच्च प्राथमिक विद्यालय (लावा सरदारगढ), श्री तुलसी शिक्षा सदन, सद् भावना संस्था अंधेरी, कीड्स एक्टीवीटी क्लब रुबी कंपाउंड (कांदिवली), राज्य स्तरीय शाखा सम्मेलन विकास परिषद के. टी. रिसोर्ट (विरार), तातेड तेरापंथ भवन जोधपुर, पाली तेरापंथ भवन, श्री जैन रत्न उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपालगढ, तेरापंथ भवन ठाकुर कॉम्प्लेक्स, धर्म प्रताप हॉल कांदिवली, तेरापंथ भवन कुर्ला, एस. एन. डी. टी. कॉलेज मालाड, भैयाजी का बंगला जे. बी. नगर, लायन्स क्लब (महिला विभाग) आशा नगर, जैन शंखेश्वर मंदिर कम्पाउंड, सीताबाई अनाथ बालिका आश्रम टिटवाला,रुबी कम्पाउंड हॉल कांदिवली, भिक्षु बोध्दिस्थल (राजसमंद), सम्राट हॉटल भारत जैन महामंडल, गणपति मंदिर परिसर जे. बी. नगर, जैन श्रावक संघ उपाश्रय (कांदिवली) युवा दिशा बोध शिविर तेरापंथ भवन (कांदिवली), जैन डॉक्टर्स इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस (मुंबई), एशियन हार्ट कुर्ला बांद्रा कॉम्प्लेक्स, लायन्स क्लब (कुर्ला), कुर्ला पुलिस स्टेशन, लॉफ्टर क्लब जुहू स्कीम, कीर्तन महिला मंडल जुहू स्कीम, विलेपार्ले, तेरापंथ भवन घाटकोपर, तेरापंथ भवन, पालघर, लायन्स लेडी क्लब कुर्ला, जैन महिला मंडल बालकेश्वर वाइट हाऊस, मुंबई तेरापंथ भवन कांकरोली (राज.), लिबर्टी गार्डन लाफ्टर क्लब (मालाड), तेरापंथ भवन भायंदर, जैन मंदिर, मीरा रोड, चितवानी बाग विलेपार्ले, धाकत्रड फॉर्म हाऊस वापी, आय. सी. ए.आय. गोरेगांव सी. पी. ईस्टडी सर्कल ऑफ डब्ल्यु लीला हॉटेल, आदिवासी सेवा मंडल बोरीवली, बी. बी. एम. कॉलेज कोप्पल (कर्नाटक), श्री गावि सिध्देश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज कोप्पल (कर्नाटक), गद्यक तेरापंथ भवन (कर्नाटक) कार्यशाला, सेशायर हॉम अपंग आश्रम (अंधेरी), आर. एस. एस. (भरुच), अंकलेश्वर तेरापंथ भवन ऊधना, सोमेया कॉलेज घाटकोपर, कालीना युनिवर्सिटी, नगर भवन भायंदर, प्रबोधनकार ठाकरे हॉल बोरिवली, आदित्य दंत महाविद्यालय बीड (औरंगाबाद), घनश्यामदास पोदार स्कुल (अंधेरी), गोल्डन व्हील होटल चर्चगेट, पीपलोद (सुरत), लावासरदारगढ (राजस्थान), बारडोली (गुजरात), राम मंदिर हॉल भिवंडी, बोरिवली, माटुंगा (मुंबई), कांदिवली (मुंबई), महावीर धाम (विरार), चाणक्य नगर कांदिवली, मालाड, बैंगलोर, हासण, जसोल, मदुराई आदि अनेक स्थानों पर तथा उपर्युक्त कई स्थानों पर एक से अनेक बार कार्यशालाओं का आयोजन हुआ है।

Comments

Popular Posts