Read These Topics

पेट साफ करने के एकदम सटीक घरेलू उपचार | Home remedies to Clean stomach


हमारे शरीर के पाचन तंत्र के जरिए दूसरे अंगों को ताकत मिलती है। जब भी हमें पेट और पाचन से संबंधित समस्या हो जाए, तो उसका सीधा असर किडनी, लीवर, दिल और फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए डॉक्टर्स स्वस्थ भोजन करने के साथ पेट साफ रखने की सलाह देते है। जिन लोगों का सुबह-सुबह पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता, तो ऐसे में खाए हुए भोजन का कुछ हिस्सा आंत में ही रह जाता है, जो धीरे-धीरे सड़कर पेट में एसिड और गैस बनाता है। पेट साफ न होने की वजह से पूरी दिन बेचैनी, थकान और भारीपन भी महसूस हो सकता है। जो लोग लंबे समय से पेट साफ न होने की समस्या से परेशान है, उन्हें पेट साफ करने के लिए क्या करना चाहिए  

यदि सुबह-सुबह पेट साफ न हो, तो दिनभर अच्छा फील नहीं होता। ऐसे में पेट साफ कैसे करें 

अजवाइन अजवाइन को पेट को साफ करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुणों के कारण यह पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच अजवाइन का पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर और आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर चूर्ण बना लें। इस मिश्रण को रोज सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लें या फिर खाना खाने के बाद भी इस मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा सेवन कर सकते है। 


अदरक - अदरक पेट साफ करने का बहुत अच्छा तरीका तुरंत पेट साफ़ करने का तरिका है। इसका सेवन करने से मल निकासी में मदद मिलेगी। आप चाहें,तो अदरक को सीधे चबा सकते है या फिर पानी में अदरक डालकर उबालें और फिर इसे हल्का ठंडा करने के बाद चाय की तरह पी जाएं। रोजाना इस नुस्खे को करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।


तुलसी - तुलसी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जे हर मर्ज का इलाज बहुत तेजी से कर सकती है। पेट साफ करने के लिए भी तुलसी बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा और पेट साफ़ करने का तरिका है। आपको बता दें कि तुलसी में एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है, जिससे पांचन तंत्र सही बना रहता है। इसका उपयोग आप कई तरह से कर सकते है। पहले तो तुलसी के पत्तों को सुबह-सुबह खाली पेट चबाने से ही आपको बहुत आराम मिलेगा। अगर आप ये नहीं कर सकते, तो तुलसी के रस के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चाटें। पेट बहुत जल्दी साफ हो जाएगा।


वीडियो =>   

               ज्यादा जानकारी के लिए हमें फॉलो करें / Follow us for more information

                                                      Website :  www.healthyoga.in 

                                      Facebook : Prekshadhyan Kendra By Parasmal Dugad

                                               Youtube - Advance Yoga By Parasmal Dugad 

                                                             Instagram - Paras Dugad

                                                             Twitter - Parasmal Dugad

                                                             Whatsapp - +919930370689





Comments

Post a Comment