Read These Topics

प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली मुंबई 29 वर्षो से निरंतर नियमित 365 दिन निशुल्क व निःस्वार्थ सेवा देने वाला अद्धभुत केंद्र

 प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली मुंबई 29 वर्षो से निरंतर नियमित 365 दिन निशुल्क  निःस्वार्थ सेवा देने वाला अद्धभुत केंद्र



पारसमल डालचंदजी दुगड़ - पारस मुद्रा के अनुसंधानकर्ता (घुटना रोग नाशक मुद्रा)

संचालक एवं निर्देशक वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक योग और मुद्रा विशेषज्ञ प्रवक्ता उपासक -प्रेक्षा पुरस्कार, जैन सेवा रत्न  योग शिरोमणी आदि अनेक विश्व रिकॉर्ड धारक


· मुंबई जैसे महानगर में स्वयं का स्थान न होने के बावजूद 29 वर्षों से प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र नियमित निरंतर 365  दिन नि:शुल्क  नि:स्वार्थ चला रहे हैं, जिसमें योग, आसन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्वनि एवं ध्यान के साथ व्यक्तित्व विकास का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

·  प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र 20 अक्टूबर 1997 को अशोक नगर कांदिवली पूर्व, मुंबई (महाराष्ट्र) में सहकार ग्राम के शत्रुंजी बिल्डिंग की टेरेस से प्रारम्भ हुआ। तब से लेकर आज तक सर्दी, गर्मी, बारिश, आंधी, तूफान अनेक कठिनाइयों के बावजूद यह केंद्र एक दिन भी बंद नहीं रहा।

· इसके अलावा पारसमल दुगड़ के द्वारा पूरे भारत में 710 कार्यशालाओं (ध्यान, योग, आसन, प्राणायाम, मुद्रा विज्ञान और प्रेक्षाध्यान) का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है

· मुंबई में महोत्सव चैनल पर 2016 से योग, ध्यान, आसन और मुद्रा के कार्यक्रम नियमित रूप से 07:30 से 8 बजे तक रोज टेलीकास्ट हो रहा है जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे है 2025 - अब सम्पूर्ण भारत में जिओ टीवी और जियो फाइबर चैनल नंबर 4087 -प्रातः 07:45 से 8:15 बजे तक रोज टेलीकास्ट हो रहा है

· योगासन, प्राणायाम, ध्वनि, मुद्रा, प्रेक्षाध्यान के विभिन्न वीडियो यूट्यूब चैनल (Advance Yoga by Parasmal Dugad) पर लगातार अपलोड किए जा रहे हैं, जिससे लाखों लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वीडियो के जरिए स्वस्थ हो रहे हैं और अपने स्वास्थ्य को निखार रहे है अपने स्वास्थ्य में चार चाँद लगा रहे है 

· पारसमल दुगड़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अनेक वर्ल्ड रिकॉर्डस में उनके नाम दर्ज हो चुका है। इसके अलावा प्रेक्षा पुरस्कार, जैन सेवा रत्न  योग शिरोमणी आदि अनेक पुरस्कारों से इन्हे नवाजा जा चुका है।

· Oct 2023 आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक को कर्णावट फाउंडेशन (उदयपुर) द्वारा बोधि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नंदनवन परिषर में तीर्थंकर समवसरण मुंबई में प्रदान किया गया। 

· वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ द्वारा मुद्रा विज्ञान एवं रंग चिकत्सा, हमारा स्वास्थ्य धन, आसाध्य रोगो का अचूक इलाज पुस्तकें लिखी गई हैं एवं प्रकाशित हो चुकी है। मुद्रा विज्ञान एवं रंग चिकित्सा 6 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम) में उपलब्ध हैं। एक और नयी पुस्तक प्रेक्षा योग रश्मियाँ जो हेल्थ का खजाना है प्रकाशित हो चुकी है।

· मुद्रा विज्ञान एवं रंग चिकित्सा पुस्तक का नाम भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज चुका है इन पुस्तकों में हाथ की उंगलियों से मुद्रा का अभ्यास करके, बिना दवा के आप घर बैठे कई बीमारियों का इलाज कर सकते हैं।

· पारसमल दुगड़ ने घुटना रोगनाशक 9 मुद्राओं पर अनुसंधान किया जिन्हें पारस मुद्रा के नाम से जाना जाता है। इन पारस मुद्राओं को करने से दुनिया भर में कई लोगों को घुटने के दर्द से राहत मिली है, अनेक व्यक्तियों के घुटने के ऑपरेशन भी कैंसिल हुए हैं। इस तरह पारसमल दुगड़ को पारस मुद्रा के शोधकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।

· आज भी, दुनिया भर के कई देशों के लोग YouTube Channel (Advance Yoga By Parasmal Dugad Youtube) पर जाकर घर बैठे प्रेक्षाध्यान, ध्यान, योग, आसन, प्राणायाम, मुद्रा विज्ञान रंग चिकित्सा के वीडियो देखकर लाभान्वित हो रहे हैं। अभी तक 2954(Full video+ Short) वीडियो Advance Yoga By Parasmal Dugad Youtube चैनल पर अपलोड हो चुके है 

· इंस्टाग्राम रील्स (@Parasdugad) पर अनेक बीमारियों के 30 सेकंड से 60 सेकंड  के अनेकों वीडियो अपलोड किये गए है और रोज उपलोड हो रहे है जिसको देखकर अनेकों लोगो ने बीमारियों का इलाज घर बैठे किया है और कर रहे है। 

· वर्तमान में 4 प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र नि:शुल्क निःस्वार्थ भाव से चला रहे है4 सेंटर के माध्यम से 13 हजार योग के सेशन पारसमल दुगड़ द्वारा निःशुल्क और नि:स्वार्थ सेवा भाव से लिए जा चुके है

· Covid-19 के माहौल में पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन लाइव टेलीकास्ट कर अनेको लोगों को मुद्रा, योग, प्राणायाम, ध्यान और आसन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे दुनिया के अनेक लोग अपने परिवार के साथ लाभान्वित हुए।

· 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से, उनके द्वारा हर साल योग के कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए है और लगातार करते रहेंगे   

· फरवरी 2016 में आईआईटी पवई, मुंबई में पारसमल दुगड़ ने "विज्ञान और जैन फिलॉसपी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुद्रा विज्ञान पर 10 मिनट का प्रभावशाली व्याख्यान दिया। पुनः एक बार फिर जनता की जबरदस्त मांग पर उन्होंने 100 मिनट के लिए एक ही विषय पर व्याख्यान दिया। और एक नए इतिहास का सृजन किया और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया

· लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब पर नियमित टेलीकास्ट के साथ साथ  विभिन्न संगठनों द्वारा ऑनलाइन 30 बड़े ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाइव कार्यक्रमों की भारी मांग थी। फेसबुक पेज पर और ज़ूम एप्प पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेको कार्यक्रमों का सफलतम आयोजन हो चुका है। 

· इन केन्द्रो में भाग लेकर लाभान्वित होने वालो की लंबी सूची है इस केंद्र ने लगातार नियमित समाज को सेवा देकर अपनी अलग पहचान बनायीं है। यह केंद्र सदाबहार केंद्र के नाम से विश्व में जाना जाता है  

 

Social Sites

Youtube : Advanace Yoga By Parasmal Dugad

Facebook : Prekshadhyans Kendra By Parasmal Dugad

Twitter : ParasmalDugad 

Instagram : Parasdugad

Blogspot : www.parasmadugad.blogspot.com

Google+ : Advance Yoga By Parasmal Dugad

 

Regular Running Centers

· Prekashadhyan Yoga sadhna Kendra, Krisangli Akurli Mata Mandir Kandivali East

· Prekshadhyan Yoga Sadhna Kendra Priyadarshani Indra Gandi Garden  

· Prekshadhyan Yoga Sadhna Kendra Krisangli Akurli Mata Mandir Mahila Centre

Priyadarshni India Gandi Garden Prekashadhyan Yoga Sadhna Kendr                                         

Comments

Popular Posts